Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

सोमवार को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, गुरु भक्तों को दी जाएगी गुरु दीक्षा..

३ जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पर्व पर, धौलीढांग मंदिर (गोरासा) में गुरु भक्तों को दी जाएगी गुरु दीक्षा..

देशआदेश

Guru Purnima 2023 हिंदू धर्म में गुरु पूजन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन गुरु पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

 

इसके साथ इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। 

जिला के गिरिपार क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धौलीढांग मंदिर (गोरासा) परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर हर बार की तरह इस बार भी गुरु भक्तों को गुरु दीक्षा दी जाएगी।

श्री गुरु सेवा समिति धौलीढांग मंदिर के अध्यक्ष स्वामी श्यामानंद जी, उपाध्यक्ष सूरत सिंह मास्टर, सचिव गुमान सिंह व कोषाध्यक्ष सुमेर चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरीपार आंजभोज स्थित प्रसिद्ध धौलीढांग मंदिर (गोरासा) परिसर में 3 जुलाई दिन सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को सोमवार के दिन गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंदिर में गुरु भक्तों को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक गुरु दीक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारा भी आयोजित होगा।

उन्होंने क्षेत्र के सभी भक्तों व आमजनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक लोग इस पावन पर्व पर आयोजित भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर अपने और अपने परिवार को निहाल करें।