Sep 8, 2024
HIMACHAL

प्रियंका ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोलीं- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

प्रियंका ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोलीं- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

देशआदेश

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं।

प्रियंका ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कुल्लू, मनाली और मंडी जिला में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर मदद मुहैया करवाने का भरोसा दिया। प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों का दर्द जाना।

कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। प्रियंका ने  केंद्र सरकार हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।

 

हिमाचल के लोगों की एकजुट होकर काम करने की भावना पूरे देश के लिए मिसाल

प्रियंका ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बहुत से लोग श्रमदान भी कर रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने की हिमाचल के लोगों की यह जो भावना है, वही हमारी राज्य सरकार की भी है।

हिमाचल के लोगों की यह भावना पूरे देश के लिए मिसाल है। इससे देश के लोगों को सिखना चाहिए। केंद्र सरकार को भी इसी भावना से मदद करनी चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में किस दल की सरकार है, इसे देखे बिना केंद्र सरकार को खुलकर मदद करनी चाहिए। केंद्र की मदद के बिना प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है। ऐसे में केंद्र सरकार इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।