Sep 8, 2024
Latest News

Paliament Session:महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी

Paliament Session LIVE: ‘नया संसद भवन एक ऐतिहासिक फैसले का साक्षी बन रहा है’, महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी

न्यूज़ देशआदेश

Special Parliament Session News Live Updates: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया।

 

राजनीति के अलावा सोच ही नहीं सकते हैं: सिब्बल
महिला आरक्षण बिल पर सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि इसमें क्या एतिहासिक है? यह कहते हैं कि आपको महिला आरक्षण 2029 में मिलेगा। इसमें परिसीमन होना जरूरी है। अगर यह (परिसीमन) नहीं होगा तो क्या होगा? यह महिलाओं को एक सपना दिखा रहे हैं कि आपको 2029 में आरक्षण मिलेगा। इनको आज महिला आरक्षण की याद क्यों आ रही हैं? इनकी सोच राजनीतिक है। यह राजनीति के अलावा सोच ही नहीं सकते हैं।
04:53 PM, 19-SEP-2023
महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा: वेणुगोपाल
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बिल आया अच्छी बात है, लेकिन इसमें कुछ और करने की जरूरत थी, महिलाओं के आरक्षण के तहत SC, ST का आरक्षण तो ठीक है लेकिन अन्य OBC समुदाय भी आरक्षण का इंतजार कर रहा है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ओबीसी के लिए क्या करने जा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि परिसीमन के बाद ही इसे लागू किया जाएगा तो महिलाओं को अब और कितने दिनों तक इंतजार करना होगा।
04:53 PM, 19-SEP-2023
देश के उत्थान में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होगी: वीके सिंह 
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि  अब जरूरत थी कि नई संसद के साथ एक नई शुरुआत हो और जो चीज अटकी हुई है उसको आगे लाया जाए। बहुत अच्छी बात है कि महिला आरक्षण बिल की शुरुआत की गई है। इससे महिलाओं को अधिकार मिलेगा, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और देश के उत्थान में उनकी भागीदारी होगी
महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान को समर्पित: कंगना रनौत
महिला आरक्षण बिल पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि नए संसद भवन का पहला सत्र जो हुआ है वह महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान को समर्पित किया गया… प्रधानमंत्री आज किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर सकते थे लेकिन उन्होंने महिला को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया।
स्मृति ईरानी ने कही यह बात
महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्षों से महिलाओं के इस राजनीतिक संघर्ष को अपना संकल्प बनाकर वो (पीएम मोदी) सिद्धि तक ले जाने वाले हैं। आज ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल जो लोकसभा में पेश हुआ वो हमारी महिला शक्ति हमारे राष्ट्र की नेतृत्व शक्ति बने उसको परिभाषित करेगा।
सपना चौधरी ने कही यह बात
महिला आरक्षण बिल पर अभिनेत्री सपना चौधरी ने कहा कि अभी यह बस पहल है। आगे बहुत सारे बिल पास होने बाकी हैं। महिलाओं का इतना समर्थन करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगी।