May 20, 2024
POLITICAL NEWS

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र की सीएम की मौजूदगी में घर वापसी

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र परमिंदर सिंह सहोता की  सीएम सुक्खू की मौजूदगी में घर वापसी

देशआदेश मीडिया

पाँवटा साहिब में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की चुनावी जनसभा हुई।

 

 

इस दौरान कई नेताओं ने जहाँ घर वापसी की वहीं कुछेक ने कांग्रेस का दामन थामा। इस क्रम में पाँवटा साहिब के कांग्रेस के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्वर्गीय सरदार ओंकार सिंह के पुत्र परमिंदर सिंह सहोता ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सहोता की कांग्रेस में घर वापसी हुई।

 

 

 

 

वह बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुए थे और अब सीएम सुक्खू की मौजूदगी में कांग्रेस में वापिस शामिल हुए।
परमिंदर सिंह सहोता ने बताया कि प्रदेश के सीएम सुक्खू का जनता के प्रति प्रेम और जनहितैषी योजनाएं उन्हे प्रभावित कर गई।

जो व्यक्ति जनता की सेवा के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी दान कर सकता है वह जनता के हित के लिए कितना सोंचता है, यह खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

बीते 15 माह में सुक्खू सरकार ने जनता के कल्याण की कईं ऐसी योजनाएं लाई है जिससे आम जनता का भला हो रहा है। ऐसे में उन्होंने अब घर वापसी कर ली है।