Jul 27, 2024
Latest News

हिमाचल की खूबसूरती को प्रधामंत्री ने कैमरे में की कैद

 इस राज्य से मेरा मजबूत रिश्ता, पीएम मोदी ने कैमरे में कैद की हिमाचल की तस्वीरें

देशआदेश मीडिया

प्रधानमंत्री शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला और लिखा कि ”दर्शनीय हिमाचल प्रदेश! व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच, मैं सुंदर प्राकृतिक परिवेश की कुछ झलकियां कैद करने से खुद को नहीं रोक सका। यहां हिमाचल में होने से मेरी यहां की पिछली यात्राओं की कई यादें ताजा हो गईं। इस राज्य से मेरा रिश्ता बहुत मजबूत है.”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले नाहन में रैली को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने मंडी जिले में जनसभा को संबोधित किया।  पीएम ने मंडी में अपने भाषण की शुरुआत में सभी देवी-देवताओं को नमन किया। पीएम ने कहा कि हिमाचल के पालमपुर में भाजपा वर्किंग कमेटी में जो निर्णय हुआ था, उसने इतिहास रच दिया।

 

 

इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। हिमाचल राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि है। यह संकल्प सिद्ध हो चुका है। अब 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। हिमाचल खुश हुआ है। देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है, भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हों, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए, लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।