ताइक्वांडो में डिवाइन विज़डम स्कूल ने जीते 6 पदक*

ताइक्वांडो में डिवाइन विज़डम स्कूल ने जीते 6 पदक*

*ताइक्वांडो में डिवाइन विज़डम स्कूल ने जीते 6 पदक*

कड़ी मेहनत,लगन एवं निरंतर अभ्यास से मनुष्य किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है। इसका परिचय डिवाइन विज़डम स्कूल की ताइक्वांडो टीम ने दिया है।

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला में अंडर-19 जिला स्तरीय लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में डिवाइन विजडम के छात्रों ने भी अंडर-19 वर्ग में प्रतिस्पर्धा की।

विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कल 6 पदक जीते जिनका विवरण इस प्रकार है :-
1.वंश वर्मा – स्वर्ण पदक
2.अंश वर्मा – रजत पदक
3.केशव लोहिया – काँस्य पदक
4.प्रत्युम वशिष्ठ- काँस्य पदक
5.दीक्षित कुमार- काँस्य पदक
6.सुमित चौधरी- काँस्य पदक

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल, प्रधानाचार्या  मीनाक्षी एवं समस्त अध्यापकों ने सभी विजेताओं और ताइक्वांडो के शिक्षकों को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बधाई दी और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए वंश वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related posts