खास है ये निकाह: लड़का तुर्किये में, लड़की मंडी में, फोन पर कहा… कबूल है;

खास है ये निकाह: लड़का तुर्किये में, लड़की मंडी में, फोन पर कहा… कबूल है;

खास है ये निकाह: लड़का तुर्किये में, लड़की मंडी में, फोन पर कहा… कबूल है; यहां पहली बार इस तरह निभाई रस्में

 

 

 

 

 

तुर्किये में काम करने वाले बिलासपुर जिले के एक युवक ने छुट्टी नहीं मिलने और लड़की के बीमार दादा की इच्छा पर ऑनलाइन निकाह किया है। लड़का विदेश में, लड़की मंडी में, अन्य गवाह और जामा मस्जिद के प्रधान फोन पर एकसाथ जुड़े और दोनों ने कहा…कबूल है। ऑनलाइन निकाह का यह मामला प्रदेश का पहला बताया जा रहा है।

 

 

 

 

 

दरअसल, बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर-3 में रहने वाले मुहम्मद रफी का बेटा मुहम्मद अदनान तुर्किये में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। लड़की मंडी जिले की रहने वाली है। लड़की के दादा की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उनकी इच्छा है कि उनके रहते पोती का निकाह हो जाए। लेकिन लड़के को कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पाई।
इस पर दोनों परिवारों ने ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया। मुहम्मद अदनान के चाचा अकरम मुहम्मद ने बताया कि भतीजा तुर्किये में एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार शाम को उसका निकाह ऑनलाइन कराया गया।

इस मौके पर दोनों परिवार और रिश्तेदार मौजूद रहे। एक तरफ दूल्हे ने ऑनलाइन आकर निकाह कबूल किया। दूसरी ओर दुल्हन ने गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया। उन्होंने कहा कि छुट्टी मिलने पर फिर से पूरे रीति-रिवाज से निकाह होगा।

अकरम के अनुसार ऑनलाइन शादी का यह पहला मौका है। इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे जामा मस्जिद के प्रधान मोहम्मद हारून ने कहा कि निकाह पूरी तरह से मान्य है।

Related posts