Feb 5, 2025
HIMACHAL

दस दिन में तय हो जाएगा हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष, इन पर चर्चा

दस दिन में तय हो जाएगा हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष, इन नामों पर चर्चा; टटोली जा रही है नब्ज

हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष 10 दिन में तय हो जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं।

 

 

शुक्रवार को जितेंद्र सिंह ने राजधानी शिमला में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नब्ज को टटोला।

 

 

राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की।

 

 

कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद सिकंदर कुमार सहित कई नेताओं से भी गुफ्तगू की।

 

 

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई नेता रेस में है, इनमें सांसद राजीव भारद्वाज, इंदू गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सतपाल सिंह सत्ती, बिक्रम सिंह सहित अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

 

 

चर्चा तो यहां तक है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को भी अध्यक्ष पद की कमान दी जा सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अगर जातीय संतुलन को देखा जाए तो किसी ब्राह्मण चेहरे को ही पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अनुसूचित जाति वर्ग से सुरेश कश्यप पहले पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजपूत है, ऐसे में ब्राह्मण नेता की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

 

 

 

प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये बढ़ा दीं कीमतें

 

 

हिमाचल में सीमेंट के दामों में एक बार फिर पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये कीमतें बढ़ा दीं। इससे भवन निर्माण कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।