इन पांच प्रजातियों के पेड़ काट सकेंगे लोग
हिमाचल प्रदेश में इन पांच प्रजातियों के पेड़ काट सकेंगे लोग, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को 5 प्रजातियों के पेड़ काटने की अनुमति होगी। प्रदेश सरकार ने सफेदा, पापुलर और बांस के बाद अब जापानी तूत और ल्यूकेनिया प्रजाति के पेड़ों को काटने की भी अनुमति दे दी है। मंगलवार को संबंधित अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई। सरकार ने इन दो प्रजाति के पेड़ों को प्रतिबंधित सूची से बाहर कर दिया है।
अन्य प्रजाति के पेड़ों को काटने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रदूषण फैलाने पर अंबुजा सीमेंट कंपनी पर 6.60 लाख जुर्माना, जानें पूरा मामला विस्तार से
अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट को प्रदूषण फैलाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6.60 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह जुर्माना कंपनी को तीन दिन के भीतर जमा करवाना होगा, नहीं तो बोर्ड नियमों के तहत कंपनी पर कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने यह जुर्माना 22 दिन तक दाड़लाघाट क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने पर किया है। यह प्रदूषण बीते माह 8 से लेकर 30 दिसंबर तक फैलाया गया था। इसमें कंपनी से धुआं निकल रहा था। इससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।
घर के बाहर से 5 साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, शिमला के चौपाल की घटना; लोगों ने की ये मांग
चौपाल उपमंडल के चंजाल पुल इलाके में एक तेंदुए ने पांच साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। सोमवार शाम करीब सात बजे जैसे ही बच्ची घर से बाहर निकली तो घात लगाए बैठा तेंदुआ बच्ची को उठा ले गया। आवाज सुन बच्ची की मां चिल्लाने लगी। इसके बाद तेंदुआ बच्ची को घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गया।
तेंदुए के हमले से बच्ची की पीठ और कंधा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। परिजन बच्ची को नेरवा अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। तेंदुए के हमले से इलाके के लोग दहशत में हैं। इस हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम मौके पर भेज दी है। डीएफओ जंगवीर दुल्टा ने लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने भी इस मामले में मामला दर्ज कर दिया है।