हिमाचल प्रदेश में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन तो छोड़ो घर तक नहीं मिला; यहां का है मामला
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र से सिंगा गांव में मंगलवार को एक बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां सुबह के समय कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। इस दौरान सिंगा के ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए।

