31 जनवरी और एक फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 

31 जनवरी और एक फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 

31 जनवरी और एक फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 

देशआदेश

 

हिमाचल में बुधवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू एवं चंबा में 31 जनवरी और एक फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

 

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहेगा। इन क्षेत्रों में 31 जनवरी एवं एक फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।

 

महाकुंभ में संगम तट के पास भगदड़, 15 लोगों के हताहत और कुछ हुए बेहोश

 

महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

 

 

 मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। 

 

संयम बरतने की अपील 
मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

 

 

बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

इससे कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए।

 

Oplus_131072

Related posts