इतने परिवारों ने भाजपा पार्टी को कहा अलविदा, कांग्रेस पार्टी का थामा दामन:अवनीत
सिंघपुरा-गुरुवाला में डेढ़ दर्जन परिवारों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का थामा दामन:अवनीत

देशआदेश
आज शनिवार को पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरुवाला में राजनीतिक बदलाव की बयार बह रही है। एकसाथ डेढ़ दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। यह न सिर्फ़ स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, बल्कि भाजपा के लिए भी एक संकेत है कि जनता की नाराज़गी अब खुलकर सामने आ रही है।






कांग्रेस पार्टी के कर्मठ युवा नेता अवनीत सिंह लांबा की अध्यक्षता में कांग्रेस को मिले इस समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय नेतृत्व लोगों के बीच विश्वास कायम कर रहा है। भाजपा के “गढ़” माने जाने वाले परिवारों का एकजुट होकर पार्टी बदलना यह भी दर्शाता है कि वे अब बदलाव की ओर देख रहे हैं और वर्तमान में भाजपा की केंद्रीय नीतियों से असंतुष्ट हैं।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल सितार, दिनेश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, सोहन सिंह ने बताया कि काफी समय से गुरुवाला पंचायत के डेढ़ दर्जन परिवार भाजपा को अलविदा कह चुके थे, यहां वर्तमान में भाजपा पार्टी के विधायक से भी काफी रूष्ट थे, जिन्हें आज कांग्रेस पार्टी में मिलाया गया। सभी खुश है और तन मन से पार्टी की सेवा करेंगे।
इस दौरान पंचायत प्रधान के पति सोहन सिंह, अब्दुल सितार, दिनेश रयान आदि उपस्थित रहे।
इन लोगों ने भाजपा को कहा अलविदा, कांग्रेस के हुए
कमल कुमार
जोगिंदर सिंह
छोटू राम
जनक सिंह
जस्सी राम
शादी राम
श्याम लाल
मिल्क राज
भगवानदास
सीमा देवी
बक्शो देवी
भूरी देवी
पार्वती
घ्यान कुमार
शशि देवी
नीता देवी
अंजू देवी