Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्म दिवस पर भगानी साहिब में कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन

 

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब में कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन संपन्न:भाजपा

पार्टी ने जिन्हें नेतृत्व दिया है वह परिवारवाद तक सीमित रहा, कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने पर तुले है: रोशन लाल
देश-आदेश पांवटा साहिब

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब में अखंड पाठ के साथ कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एसएस मित्तल
रहे।

भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक सम्मेलन सुबह साढ़े 10 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर बाजपेयी जी को माल्यार्पण की। जिसमे भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन शर्मा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं ने भाग लिया।

2022  टिकट पर मेरा हक रहेगा और आप सभी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से 100 % चुनाव भी लडूंगा:रोशन लाल चौधरी

सभा समारोह में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022, पार्टी संगठन को और मजबूत करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2017 में मुझे बिठाकर सुखराम चौधरी को टिकट दिया था। लेकिन उन्होंने एक भी जनता व कार्यकर्ताओं के लिए काम नहीं किये। कार्यकर्ता उनसे नाराज है। इस बार टिकट पर मेरा हक है और मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और आप के आशीर्वाद से 100% चुनाव लडूंगा।

कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत के बल पर ही में मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह स्वाभिमान किसी के विरोध में नहीं है। बल्कि अपने पार्टी के सोए हुए कार्यकर्ताओं को जगाने का कार्यक्रम है। आगे भी समय-समय लगातार ऐसे स्वाभिमान कार्यक्रम होते रहगे।

भारतीय जनता पार्टी एक उद्देश्य और लक्ष्य के साथ काम करती है:मदन मोहन शर्मा

भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक उद्देश्य और लक्ष्य के साथ काम करती है। संविधान की सबसे बड़ी चीज धर्मनिरपेक्षता है। इसे लेकर भाजपा देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा का उद्देश्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा है। समाज के दबे-कुचले गरीब जनता को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।उसी के उपलक्ष्य पर स्वाभिमान कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।

सुधीर गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जिन्हें नेतृत्व दिया है वह नजरअंदाज करने पर तुले है। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में आज समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।पार्टी के चंद लोगों को छोड़ कर अन्य जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

 

कुलदीप ने कहा कि केवल चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात कही जाती है। लेकिन कभी उनके बारे में आवाज उठाई।

नहीं न, मजबूरन आज पांवटा भाजपा को नए चेहरे की तलाश है। जिसके लिए भाजपा पार्टी ने आज श्रेध्य अटल जी के जन्म दिवस पर गुरु की नगरी भगानी साहिब गुरुद्वारा में कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, नरेश चौधरी, मलखान, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस मित्तलव, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह नेगी, पुरुवाला पंचायत प्रधान सुषमा, भाजपा के वरिष्ठ सुधीर गुप्ता, सुशील गुप्ता, राकेश कश्यप, रामपाल चौधरी, सुषमा देवी, कुलदीप, राममूर्ती, गोपाल, रंगीलाल, प्रेम, राजीव शर्मा, कृष्णा राय, रमेश कुमार, राजीव शर्मा, दिनेश, महिंदर आदि उपस्थित थे।

Originally posted 2021-12-25 23:28:29.