Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

कांग्रेस का बढ़ता जनाधार, कई ने ली कांग्रेस की सदस्यता:प्रदीप

सदस्यता अभियान: कांग्रेस का बढ़ता जनाधार, कई ने ली कांग्रेस की सदस्यता:प्रदीप

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब: विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में मजदूर कांग्रेस नेता एवं भगानी जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने चलाया कांग्रेस सदस्यता अभियान छेड़ा है। इस अभियान में उन्होंने घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने व नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया।

इस दौरान कई नए सदस्य फार्म भर कर जोड़े गए। उन्होंने कहा कि अब जनता बहुत बदल चुकी है। भाजपा सरकार से भी लोगों का मोह भंग हो चुका है। आने वाली कांग्रेस सरकार से जुड़ने के लिए कई युवा खुद आगे आ रहे है। डोबरी सालवाला पंचायत से कांग्रेस का जनाधार और बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं महिलाएं भी दनादन सदस्यता लेने से पीछे नहीं है।

क्योंकि आने वाला वक़्त कांग्रेस का होगा। इस अभियान में उनके साथ युवा कांग्रेस के खत्री राम व महिला कांग्रेस की सायना देवी उपस्थित रही।

Originally posted 2022-02-17 14:17:47.