Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

कांडो भटनोल गांव में हाटी महाखुमली को लेकर बैठक सम्पन्न, दर्जनों महिलाओं ने भी हुई शामिल

अपील: बनोग समेत समूचे गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनता से 26 फरवरी को शिलाई में महाखुमली में बढ़-चढ़ लें भाग

जनजातीय हक की लड़ाई को लड़ने में करे सहयोग:नंबरदार

न्यूज़ देशआदेश

गिरिपार क्षेत्र के गांव कांडो में हाटी महाखुमली को लेकर एक विशेष बैठक गांव के नम्बरदार आदरणीय रतन सिँह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 26 फरवरी को होने वाली हाटी महा खुमली को लेकर विशेष चर्चा की गयी। इस बैठक में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति रतन सिंह नम्बरदार ने और नावणा भटवाड़ के प्रतिष्ठित प्रधान हीरा सिँह ने बनोग वासियो से विशेष आग्रह व अपील की है कि सभी बनोग वासी शिलाई में होने वाली हाटी महा खुमली में जरूर उपस्थित रहे।

साथ ही अपने जनजातीय हक की लड़ाई को लड़ने में सहयोग करें। इस दौरान इस बैठक में बलबीर शर्मा गुरुजी, रमेश नेगी और सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहगे।

इस हाटी खुमली में गांव की मातृशक्ति ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इस आंदोलन को अपना हक मानते हुए शिलाई की महा खुमली में आने के लिए लोगो से विशेष अपील भी की।

महिला मंडल प्रधान उमा देवी, महिला मंडल सदस्य गीता देवी, सत्या देवी, पलका देवी, चिउनी देवी, राजो देवी, बाला देवी, सत्या देवी, रीना देवी, आशा देवी, पानो देवी, गीता देवी, नीमा देवी, विद्या देवी आदि महिलाओ ने इस खुमली में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं मातृ शक्ति महिलाओं ने इस आंदोलन को सिरे चढ़ाने के लिए सभी मातृ शक्तियों से खुमली में भाग लेने की अपील भी की है।

इस बीच हाटी खुमली में गांव के ढिंम्मेदार सूरत सिंह, उपप्रधान अरुण चौहान गांव के बुद्धिजीवी भगत सिँह, रघुवीर चौहान, संदीप शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, दया राम शर्मा, दिनेश शर्मा, यशपाल शर्मा, युवा मंडल प्रधान विजय चौहान, युवा मंडल महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, कंवर सिंह,भटनोल से धनवीर ठाकुर, नावणा भटवाड पंचायत से दलीप सिँह ठाकुर, कंवर सिंह, वीरेंदर ठाकुर, दलीप तोमर, मदन राणा, राजेंद्र शास्त्री, सुरेश तोमर आदि अनेको लोगो ने इस खुमली में उपस्थित होकर 26 फरवरी 2022 को होने वाली महा खुमली में उपस्थित होने की बात कही।

निर्णय यह भी लिया गया कि यदि हमारे क्षेत्र को जनजातीय दर्जा नहीं मिलता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने अथवा कोई भी संबैधानिक लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Originally posted 2022-02-19 05:56:43.