Sep 7, 2024
POLITICAL NEWS

आंजभोज क्षेत्र के विभिन्न गांव चला पांवटा ब्लॉक कांग्रेस का जन संपर्क एवं सदस्यता अभियान

आंजभोज क्षेत्र के विभिन्न गांव चला पांवटा ब्लॉक कांग्रेस का जन संपर्क एवं सदस्यता अभियान

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न गांव में जन संपर्क एवं सदस्यता अभियान चला हुआ है। इस कड़ी में आज शनिवार को आजभोज क्षेत्र गांव दीघाली, कंडेला अदवाड और डांडा में अभियान और तेज हुआ। आंजभोज जोन अध्यक्ष हिरदया राम चौहान की अध्यक्षता में जन जन से संपर्क और मिलन हुआ।।काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं विशेष रूप से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहे।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों, मजदूरों,दलितों की पार्टी है बीजेपी पार्टी गरीब विरोधी पार्टी है।

आज महंगाई बेलगाम हो चुकी है। युवा बेरोजगार सड़कों पर भटक रहा है। आने वाले समय में युवा इसका जवाब जरूर देंगे। उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी सचिव हरप्रीत सिंह रत्न ,पूर्व चेयरमैन संत राम,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहब्बत अली,जामनीवाल जोन अध्यक्ष इकबाल सिंह,रंगी लाल, जगदीश लाला,प्रेम पाल, इंदर सिंह,मोहन सिंह, धनवीर,मीरा देवी,हीरा सिंह,सोमा देवी, नीमा देवी,रघुवीर सिंह,मदन खत्री, चतर सिंह,माम चंद,सुरेंद्र लाला,निर्मल ,धीरज शर्मा,राजू पोलिया,बलबीर सिंह,जगदीश सिंह ,दिनेश ,समीर, हेम राज आदि लोग मौजूद रहे।

Originally posted 2022-03-05 11:50:03.