Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला सिरमौर की महिला पुलिस का स्वास्थ्य जांचा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला सिरमौर की महिला पुलिस का स्वास्थ्य जांचा

न्यूज़ देशआदेश

जिला सिरमौर पुलिस नाहन दवारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्री साई अस्पताल के विशेषज्ञों दवारा नाहन की महिला पुलिस एवं पुलिस लाइन में रहने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य जांच की गयी। इस जाँच शिविर में महिला पुलिस का बी पी , शुगर टेस्ट किये गए। साथ ही नेत्र जाँच विशेषज्ञ , हड्डी रोग विशेषज्ञ , दन्त रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन दवारा स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श दिया गया।

इसके साथ महिला पुलिस के लिए विशेष जागरूकता शिविर का भी आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। इस चर्चा में श्री साई अस्पताल से साइकोलॉजी विभाग से क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट मैथिली शेखर ने महिलाओँ को मानसिक तनाव से निकलने के गुर सिखाये।

उन्होंने ने बताया की महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को पारिवारिक एवं कर्येक्षेत्र भी विभिन्न परिस्थितिओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को तनाव का सामना करना पड़ता है। जिस कारण महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती है और विभिन्न मानसिक परेशानिओं से गुजरना पड़ता है।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया की सर्वप्रथम महिलाओं को स्वयं के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार का निर्माण करती है स्वस्थ परिवार से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। तो महिला का स्वस्थ रहना उनके खुद के लिए भी और साथ ही देश के लिए भी अनिवार्य है।

महिला पुलिस देश सेवा में कार्यरत हैं तो उनके कन्धों पर परिवार के साथ समझ एवं देश का दारमदार होता है। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज नाहन से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि कश्यप , आई पी एस कमांडेंट शुब्रा तिवारी ने भी महिलाओं को जागरूक किया।