Jul 27, 2024
HIMACHAL

मौसम: हिमाचल में आज से चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट 

मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ का अलर्ट

 

न्यूज देशआदेश

 

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं।  वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम साफ रहा।

हिमाचल में बारिश की संभावना।

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार 12 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं।
वहीं, निचले व मैदानी भागों में 12 से 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।