Sep 8, 2024
HIMACHAL

ऊर्जा राज्य हिमाचल जनता को फ्री बिजली देने में सक्षम : सुखराम चौधरी

ऊर्जा राज्य हिमाचल जनता को फ्री बिजली देने में सक्षम : सुखराम चौधरी

 

  हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं : ऊर्जा मंत्री

 

न्यूज़ देशआ

हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 125 यूनिट बिजली बिल फ्री करने की घोषणा से प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह बात ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है।

रविवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर कहा की प्रदेश में 25 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें से 11 लाख गरीब उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की घोषणा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाओं को चलाया है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल भी माफ किया गया है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की हिमाचल में बिजली बनती है तथा यहां के लोगों की भूमि जाती है इस लिए मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट बिजली फ्री देकर सही किया है।

उन्होंने कहा की पांवटा साहिब क्षेत्र में 70 करोड़ रूपए की 2 सिंचाई नहरों की डीपीआर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तैयार की गई है। जिसकी जिसकी स्वीकृति मिल गई है

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में भाजपा सरकार में कई विकास का कार्य किए गए हैं जिससे जनता को धरातल पर लाभ मिल रहा है। सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब में विकास की दृष्टि से बड़ी तेज गति से चल रही है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पत्रकार के एक सवाल के जबाव में कहा की हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। इस लिए हिमाचल में भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

उन्होंने कहा की भाजपा विकास पर विश्वास रखती है इस लिए भाजपा विकास के दम पर प्रदेश में सरकार दुबारा बनाने जा रही है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, पांवटा साहिब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, संयम गुप्ता आदि मौजूद थे।