Jul 27, 2024
HIMACHAL

मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट

मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट

न्यूज़ देशआदेश

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 19 से 22 अप्रैल तक बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, निचले व मैदानी एक-दो भागों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

आसमान में टकटकी लगाए हैं किसान-बागवान

राज्य में सूखे जैसी स्थिति होने की वजह से प्रदेश में किसान और बागवान आसमान में टकटकी लगाए हुए हैं। सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम के पौधे मुरझाने लग गए हैं। इसके नतीजे में इस साल कृषि और बागवानी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।