Sep 8, 2024
CRIME/ACCIDENT

बेहड़ेवाला और  खैरी चांगन गांव में सांप के काटने से दोनों की मौत

बेहड़ेवाला और

खैरी चांगन गांव में सांप के काटने से दोनों की मौत

 

पांवटा साहिब । ग्राम पंचायत अमरकोट के बेहड़ेवाला में साढ़े पांच वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। अमरकोट पंचायत निवासी राकेश चौधरी ने बताया कि बेहड़ेवाला के पपिंद्र सिंह की बेटी सिमरन घर के समीप खेत में खेल रही थी। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके मुंह से झाग निकलने लगी।

परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की तबीयत सांप के काटने से बिगड़ी है। बच्ची को इंजेक्शन व प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया। परिजन बच्ची को अस्पताल पहुंचाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान वसीम मलिक ने बताया कि सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव व परिवार में शोक की लहर है।

 

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र रेणुका के तहत सैनधार क्षेत्र के खैरी चांगन गांव में महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

जानकारी के अनुसार खैरी चांगन निवासी सरोज देवी (44) वीरवार रात को परिवार सहित अपने कमरे में सो रही थी। रात को करीब तीन बजे उसके दाहिने कंधे पर सांप ने काट लिया। इससे महिला ने जोर से चिल्लाना शुरू किया। इतने में सांप कमरे से बाहर निकल गया। परिजन शुक्रवार सुबह महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

महिला के तीन बच्चे हैं। रेणुका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के आश्रितों को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की है। एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।