Jul 27, 2024
Latest News

चेहतों को नौकरी और योग्य व पात्र को किया बाहर:नौटी

 

चेहतों को नौकरी और योग्य व पात्र को किया बाहर:नौटी

मल्टीटास्क वर्कर की नियुक्ति पर आप के राज्याध्यक्ष ने उठाएं कई सवाल

देशआदेश

पांवटा साहिब: आम आदमी पार्टी के राज्याध्यक्ष (किसान विंग)अनिंदर सिंह नॉटी ने मल्टीटास्क वर्कर की नियुक्ति पर कई सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने भर्ती की पूरी प्रक्रिया मे भारी कमी बताई है। वही राज्याध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने सरकार व प्रशासन पर भी चेहतों की नियुक्ति के लिए पालिसी को दरकिनार करने का आरोप जड़ा तथा नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया।

नॉटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार ने पहले गरीबों से स्कूल के नाम जमीन ली जो आज करोड़ों की है और बाद में उनके ही वारिसों को बिना बताए नई पॉलिसी बना कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जो अपाहिज थे उनकी जगह महंगी कार मकान वाले नौकरी पा गए। बीपीएल परिवारों और विधवा औरतों को तरजीह ना देकर अमीरों को नौकरी दी और कई दशक तक जिनके कमरे स्कूल चलाने को फ्री में लिए उनको पॉलिसी से बाहर कर दिया।

इसका विरोध पूरे प्रदेश में शुरू हो गया है और आज भारी संख्या में महिला शक्ति मेरे साथ इस धांधली खिलाफ प्रशासन से मिली। आगे ये और उग्र हो सकता है अगर सरकार ने न्याय ना दिया। हमने सारी जानकारी भी आरटीआई के माध्यम से मांगी है जिसको जल्द सार्वजनिक करेंगे।

इस प्रदर्शन में बाला देवी, सुनीता देवी, खातून,सुदेश कुमारी, ज्योति,प्रतिमा देवी, मीना देवी, नेहा,संगीता सहित भारी संख्या में महिला शक्ति और अन्य ने भाग लिया।