Mar 19, 2025
Latest News

कांवड़ यात्रा 2022: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा:धामी

कांवड़ यात्रा 2022: कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा:धामी

धर्मनगरी को कुंभ की तरह सजाया जाएगा, चारधाम की तर्ज पर भव्य होगी कांवड़ यात्रा: महाराज

देश आदेश

 

विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांविड़यों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। कोरोनाकाल के दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। शासन-प्रशासन की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि कांविड़यों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

दो साल बाद यात्रा शुरू होने से उमड़ेगा सैलाब

दो साल बाद यात्रा शुरू होने से सैलाब उमड़ेगा। उसी हिसाब से जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरिद्वार के अलावा यात्रा रूट से जुड़े अन्य जिलों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।

चारधाम की तर्ज पर भव्य होगी कांवड़ यात्रा: महाराज

पर्यटन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम की ऐतिहासिक यात्रा की तर्ज पर कांवड़ यात्रा भव्य कराई जाएगी। यात्रा मार्ग पर यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान

सीसीआर के सभागार में कांवड़ तैयारी समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कांविड़यों से आग्रह किया कि सात फीट से ऊंची कांवड़ न लाएं। यात्रा में डीजे की आवाज 40 से 60 डेसिबल से ज्यादा न करें। पुलिस-प्रशासन की ओर से इनका पालन भी कराया जाएगा

कांवड़ियों के स्वागत में धर्मनगरी को कुंभ की तरह सजाया जाएगा। बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया जाएगा। पेयजल के लिए व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के बीमार पड़ने पर उपचार की व्यवस्था की जाएगी। मोबाइल एंबुलेंस 24 घंटे एक्टिव रहेगी।

 

 

Originally posted 2022-07-08 16:21:22.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *