May 20, 2025
POLITICAL NEWS

पांवटा-सतौन में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह

पांवटा-सतौन में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह

देशआदेश

 

पांवटा साहिब। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।
ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह में एकत्रित हुए जहां उन्होंने दिवंगत वीरभद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी ओर से किए गए विकास कार्यों को सराहा।

इस मौके युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, नाहन विधान सभा प्रभारी आशीष गजनवी, भाटोंवाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, सुभाष शर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश नेगी, राजेश राणा, तनुज, मामचंद, लकी, जावेद अली, मेहरूब अली, उमेश, आकाश, दीपक, जसवंत ,अशोक कुमार ,साजिद, अन्नू, सोनू ,रमन ,हर्ष ,करण, साहिब ,बलविंदर, दिलजीत नागरा, इकबाल सिंह, मोहन सिंह, अरमान, रहमान राजू गुज्जर आदि युवा उपस्थित रहे।

वहीं सतौन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद किया

सतौन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य पर शिलाई कांग्रेस ने सतौन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा, मामराज कपूर, जय सिंह, प्रमोद शर्मा, रामलाल, शशी कपूर, राकेश शर्मा, अरुण राणा और विक्रम पंवार आदि ने उन्हें याद करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Originally posted 2022-07-08 23:46:05.