Jul 27, 2024
Uncategorized

Palmistry: अंगूठे के आकार से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और भाग्यशाली होने के संकेत

Palmistry: अंगूठे के आकार से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और भाग्यशाली होने के संकेत

ज्योतिष डेस्क, देश आदेश

ज्योतिष विद्या में न सिर्फ व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जाता है बल्कि जातक के शरीर की बनावट, आकार और हथेलियों पर बने तरह-तरह निशान को देखकर उसके स्वभाव, चरित्र और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।

लचीला अंगूठा
– सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव भी काफी नर्म रहता है। ऐसे लोग बिना वजह के किसी दूसरे व्यक्ति पर गुस्सा नहीं होते हैं।
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव कठोर नहीं होता है।
– लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति जल्द ही परिस्थितियों के आधार पर स्वयं को ढाल लेता है।
– जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनके मन में किसी के प्रति कभी भी द्वेष नहीं रहता है।
– लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति कभी भी किसी की बुराई पीठ पीछे नहीं करता है, बल्कि जो कुछ बोलना होता है वह सीधे व्यक्ति के सामने बोल देता है।
– ऐसे लोगों का दिल बहुत ही साफ रहता है।

पतला अंगूठा
– जिन जातकों के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से निर्भीक और साहसी होते हैं।
– इस तरह के लोग अपने जीवन में बहुत ही रिस्क लेते हैं। नौकरी या व्यापार में यह कुछ नया करने से कभी भी नहीं घबराते हैं।
– इस तरह के लोगों के जीवन में काफी धन होता है। स्वभाव से जिद्दी होने के कारण ये हर काम को समय पर पूरा करके ही दम लेते हैं।
– ऐसे लोग अपने जीवन को सुख-सुविधा और ऐशोआराम के साथ बीताने में विश्वास करते हैं। ये लोग लग्जरी जीवन जीने के आदी होते हैं।

छोटा अंगूठा
– जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा होता है वे जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं।
– छोटे अंगूठे वाले लोग प्रतिभा के धनी होते हैं।
– छोटे अंगूठे वाले जातक भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं।
– छोटे अंगूठे वाले लोग अगर किसी बात को दिल से लगा लेते हैं तो ज्यादा समय तक दिमाग में रखते हैं।

लंबा और पतला अंगूठा
– लंबा और पतला अंगूठे वाले व्यक्ति साहसी स्वभाव के होते हैं।
– इस तरह के लोगों का जीवन काफी संघर्ष के साथ बीतता है।
– ये लोग अपनी बातों पर अडिग रहते हैं और बहुत ही कम मौंको पर अपनी बात से पीछे हटते हैं।
– ऐसे लोग हर परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं।