Apr 19, 2025
LOCAL NEWS

शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वर्ग को लगाया जाएगा बूस्टर डोज 

शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वर्ग को लगाया जाएगा बूस्टर डोज 

कोविड-19: राजपुर स्वास्थ्य खण्ड में 22 जुलाई को 15 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु लगेगी बूस्टर डोज 

देश आदेश पांवटा साहिबखण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 18 से अधिक आयु वर्ग को 22 जुलाई 2022 को 15 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र सेनवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर बागरण, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला भाटावाली, उप स्वास्थ्य केंद्र बहराल, उप स्वास्थ्य केंद्र धौलाकुआं, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटरी ब्यास, उप स्वास्थ्य केंद्र नवादा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, उप स्वास्थ्य केंद्र टारु भैला, उप स्वास्थ्य केंद्र पोका, उप स्वास्थ्य केंद्र परदुनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ इन सभी केन्द्रों में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

Originally posted 2022-07-21 13:15:00.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *