Jul 5, 2025
LOCAL NEWS

सरकारी खर्चो पर भाजपा कर रही राजनैतिक रैलिया, प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण:प्रमोद शर्मा देश आदेश

 

सरकारी खर्चो पर भाजपा कर रही राजनैतिक रैलिया, प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण:प्रमोद शर्मा

देश आदेश

आजादी का 75 वां कार्यक्रम भाजपा के द्वारा विभिन्न जगहों पर बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है। वही शिलाई विधानसभा में शुक्रवार 26 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम का आगाज करने के लिए स्वयं आ रहे हैं। जिला सिरमौर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में 155 रैलिया होनी संभावित है। जिसमें सरकारी धन व मशीनरी का दुरुपयोग भली भांति से किया जा रहा है।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि विगत दिनों पांवटा साहिब में हुई रैली में भी सरकारी बसों का दुरूपयोग किया गया।सरकारी खर्चो पर भाजपा राजनैतिक रैलिया कर रही है जो कि प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

आजादी का अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा अपना प्रचार कर रही है। इन कार्यक्रमों को सरकारी कार्यक्रम बनाकर अपनी राजनैतिक रोटियाॅ सेक रही है। जिसका नुकसान सीधे तौर पर आमजन को उठाना पड रहा हैं यहां पर सैकड़ों की संख्या में बसें लगाई गई जिससे कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। आमजन को अपने निजी कार्य, मजदूरी तक पहुंचने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

युवा उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में इसी हफ्ते प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह दूसरा दौरा है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार की जड़े अभी से उखडनी शुरू हो गई हैं। जिसके लिए भाजपा पूर्व अभ्यास में लगी हुई है।

प्रमोद शर्मा ने डबल इंजन की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले महिनों में सतौन में उप तहसील व काॅलेज की घोषणा भी ठण्डे बस्ते है। जो लोगों को लोलीपाॅप देने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Originally posted 2022-08-25 17:15:27.