Jul 5, 2025
LOCAL NEWS

गुरदीप सिंह दीपा बने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी अध्यक्षा समेत सभी का किया धन्यवाद

गुरदीप सिंह दीपा बने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी अध्यक्षा समेत सभी का किया धन्यवाद

देशआदेश

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले गुरदीप सिंह दीपा को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। यह जानकारी युकां अध्यक्ष मोहब्बत अली ने दी ।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंह दीपा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा भाव से काम करने और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

इससे पहले दीपा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौंटा साहिब मोहब्बत अली का धन्यवाद किया ।

किसान अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा और पार्टी की मजबूती के लिए हर एक कार्य करूंगा।

Originally posted 2022-08-26 08:27:20.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *