Jul 18, 2025
POLITICAL NEWS

गांव-गांव चला अभियान, कांग्रेस में बढ़ रही आम जनता की आस्था:किरनेश जंग

गांव-गांव चला अभियान, कांग्रेस में बढ़ रही आम जनता की आस्था:किरनेश जंग

देशआदेश

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से भाजपा के साथ-साथ अन्य भटकते नेता भी घबराएं हुए हैं। यह बात उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार बढ़ते जनादार को देखते हुए कहीं, उन्होंने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की जनता बहुत सुलझी हुई है। पांवटा क्षेत्र व राज्य में परिवर्तन की लहर है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष किरनेश जंग ने कोटड़ी ब्यास पंचायत में जनसंपर्क अभियान में एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए कहां की बीजेपी सरकार के रहते हुए आज महंगाई चरम सीमा पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी भेदभाव के हर घर-हर वर्ग को साथ लेकर चलती है, इसी की बदौलत गांवों में विकास हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य सहित पूरे देश में झूठ का सहारा लेकर सत्ता प्राप्त की।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मंत्रीजी अपनी बिरादरी में भी चंद लोगों को चुनकर सिर्फ व सिर्फ उनके ही कार्य कर रहे हैं। इन दिनों ऊर्जा मंत्री गाड़ी इधर से उधर दौड़ा रहे हैं और सत्ता के नशे में पूरी तरह से चूर हैं उनको आम जनमानस की कोई परवाह नहीं है। सड़कों का बुरा हाल है पानी के पीने की समस्या लोगों में बहुत है और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बात करें तो पांवटा हॉस्पिटल के बुरे हाल हैं।

अब आमजन अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते पांवटा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस मजदूरों एवं किसानों के हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी हैं। अब आम जनता कांग्रेस में आस्था जता रही है।

वहीं, इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, भगानी जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं युकां अध्यक्ष मोहब्बत अली ने कहा कि हमारा युवा साथी बेरोजगारी के मारे सड़कों पर भटक रहा है। गरीब आम जनमानस का महंगाई के चलते जीना मुश्किल हो गया है। भ्रष्टाचार का खूब बोलवाला है। भाजपा सरकार में ऊर्जामंत्री से क्षेत्र की जनता का पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है।

इस अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, पूर्व प्रधान शराफत अली, बूटा सिंह, किशोरी सैनी, त्रिलोक सिंह ,इकबाल सिंह, प्रीतम सिंह, परविंदर सिंह, फूल सिंह, कल्याण सिंह, ओम प्रकाश, हेमराज, जमालुद्दीन ,नरेश कुमार ,बहादुर सिंह, श्याम सिंह ,काकू राम, पान सिंह, रणजीत ,राजकुमार, यशपाल, मामचंद, धनवीर ,सुंदर सिंह ,प्रकाश चंद, भूरा ,दीपू आद

Originally posted 2022-08-30 14:11:33.