Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

हरीश कुमार बने डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष, राहुल कौशल उपाध्यक्ष

हरीश कुमार बने डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष, राहुल कौशल उपाध्यक्ष

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब स्थित हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज में कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने
सभी कर्मचारियों ने भारतीय मजदुर संघ का सहयोग लिया तथा उनके संघ में शामिल हुए।

                    इस बाबात हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज पॉवटा साहिब में कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार
को एक आम सभा की बैठक की हुई, जिसकी अध्यक्षता इंदरमोहन शर्मा महामंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने की।

                     इस दौरान डेंटल कॉलेज कर्मचारी यूनियन (ग्राम कुंजा मतरालियों पॉवटा साहिब जिला सिरमौर हि. प्र.) का गठन किया। जिसमें सभी कर्मचारी (Teaching & N Teaching) की सर्वसम्मति से एक नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ।

                   जिसमें हरीश कुमार को अध्यक्ष, राहुल कौशल उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सचिव, अनिल खापड़ा कोषाध्यक्ष, मनोज संगठन मंत्री, कमलेश कुमार प्रेस सचिव, संदीप कुमार मुख्य सलाहाकार तथा जोगिन्दर राज को कानूनी सलहाकार बनाया गया।

                 इसके अलावा कार्यकारणी सदस्य में अनिल कुमार, रणवीर सिंह, राजेंदर सिंह, कपूर और सतनाम सिंह को चुना गया।