Mar 19, 2025
Latest News

सोच समझकर निकलें : अधिकतर रूटों पर आज बस सुविधा नहीं है

सोच समझकर निकलें : अधिकतर रूटों पर आज बस सुविधा नहीं

न्यूज़ देशआदेश

 

अगर किसी जरूरी काम से निकल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। जिलेभर के कई रूटों पर आज परिवहन सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए अगर कहीं जाना है तो रोजाना के समय से पहले ही घर से निकल जाएं, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर में 5 अक्तूबर यानी आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले से 60 बसें जाएंगी। ऐसे में निगम के करीब 70 फीसदी रूट बंद रहेंगे। इनमें कुछ लंबी दूरी के रूट शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के तो लगभग सभी रूट प्रभावित रहेंगे।

अधिकतर बसें मंगलवार शाम को ही निर्धारित जगहों पर भेज दी गईं। इससे मंगलवार को भी लोगों को बसें नहीं मिली और उन्हें महंगी टैक्सियां करके घर पहुंचना पड़ा।

जिले में निगम के करीब 159 रूटों पर निगम की 124 के करीब बसें दौड़ रही हैं। इनमें से 60 बसें कार्यक्रम में जाएंगी। इस दौरान लंबी दूरी के नाहन-शिमला, नाहन-चंडीगढ़, हरिपुरधार-चंडीगढ़, देहरादून चंडीगढ़ सहित सभी लोकल रूट बंद रहेंगे। पांच अक्तूबर को इन रूटों पर नियमित सफर करने वालों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।

निगम के नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम में नाहन डिपो की 60 बसें जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लंबी दूरी और बाकी लोकल रूट बंद रहेंगे।