आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जॉइन की भाजपा
आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जॉइन की भाजपा
जहां-जहां चली AAP की लहर, वहां-वहां भाजपा कर रही सैर :सुरेश
न्यूज़ देशआदेश
तारूवाला स्थित ट्रक यूनियन कार्यलय में भारतीय जनता की चुनावीं बैठक हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने अपनी छोड़ी पार्टी कर भाजपा पार्टी को जॉइन किया , साथ ही अपने अन्य साथियों का भी भाजपा को समर्थन किया।
क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और AAP पार्टी में खलबली मच गई।भाजपा ने राहत भरी सांस लेते हुए ईशारा-ईशारों में संकेत दे दिए कि ज्यादा कसने से ढ़ोलक जल्दी फट सकता है। उसकी जो मियाद थी वह अब कम होनी तय है। सभी को पता है कि आएगी तो बीजेपी ही।
सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने भाजपा का पटका पहनाकर AAP पार्टी के मण्डल अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा को भाजपा में शामिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आपका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है और निश्चित तौर पर आपके आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है इस संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू होगी।
इससे पहले ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा व ट्रक आपरेटरों ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।
लेकिन आम आदमी पार्टी का ग्रास रुट प्रचार और धुआंधार जनसभाएं करना इसे कम आंकना कहीं भारी न पड़ जाए।
Originally posted 2022-11-07 16:04:21.

