Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी

Himachal Election 2022 Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक नहीं, परिवार से जन्मी पार्ट

न्यूज़ देश आदेश

हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

 

पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे।

अमित शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से बाज नहीं आती। कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है। ये राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है। पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली।

कांग्रेस ने चार पीढ़ी से 60 साल तक शासन किया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा  शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।