Dec 7, 2025
Popular News

हिमाचल: लोकतंत्र के महापर्व के लिए हिमाचल छावनी में तबदील

हिमाचल: लोकतंत्र के महापर्व के लिए हिमाचल छावनी में तबदील, चप्पे-चप्पे पर सीएपीएफ, पुलिस बल तैनात

न्यूज़ देशआदेश

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में पुलिस विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। 

 

हिमाचल में शनिवार को लोकतंत्र का महापर्व है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में पुलिस विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। शराब और नकदी की सप्लाई को लेकर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। चुनाव को लेकर हिमाचल छावनी में तबदील हो गया है। हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीएपीएफ और हिमाचल पुलिस के 35,000 जवानों पर है।  बैरियर पर नाके लगाए गए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

 

जिला सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और ऊना में अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। सीआईडी, खुफिया तंत्र शहरों में हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से ही शराब ठेके बंद कर दिए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाली नकदी, शराब और नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी सीएपीएफ  जवानों की मदद ली जा रही है। राज्य में 238 फ्लाइंग स्क्वायड और 238 स्टेस्टिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

 

110 चेकपोस्ट पर लगाए सीसीटीवी कैमरे 
हिमाचल की सीमाओं की 110 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

 

Originally posted 2022-11-11 13:07:34.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *