Sep 8, 2024
LOCAL NEWS

विधानसभा चुनाव में 29 प्रत्याशियों ने सिरमौर में 3 करोड़ से अधिक किया खर्चा

विधानसभा चुनाव में 29 प्रत्याशियों ने सिरमौर में 3 करोड़ से अधिक किया खर्चा

न्यूज़ देशआदेश

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का ब्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया है। वर्ष 2022 के दिसंबर माह में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जिला सिरमौर में प्रत्याशियों ने लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों ने सबसे अधिक खर्च किया है।

सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 29 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से 24 प्रत्याशियों ने शनिवार शाम तक अपने खर्चे का बयोरा जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करवा दिया। इन 24 प्रत्याशियों ने चुनाव में कुल 2,92,07,954 रुपये की राशि खर्च की है। शेष 5 प्रत्याशियों का आंकड़ा रविवार तक ही फाइनल होगा। इसको मिलाकर ये खर्च राशि तीन करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। जिले में किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 40 लाख की राशि को पार नहीं किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करवाए गए ब्योरे के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक खर्च पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां कुल 6 प्रत्याशियों ने 72,71,089 रुपये खर्च किए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 प्रत्याशियों के चुनाव का खर्च 60,51,139 रुपये दिखाया गया है। इसी तरह रेणुकाजी विस क्षेत्र में 4 प्रत्याशियों ने 57,19,973 रुपये खर्च किए हैं। नाहन में 6 में से 5 प्रत्याशियों ने 55,50,414 रुपये खर्चा दिखाया है। इसके अलावा पांवटा साहिब में कुल 9 प्रत्याशियों में से 5 प्रत्याशियों ने सबसे कम 46,15,339 रुपये का खर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी को दिखाया है।
..

चुनाव में किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्चा
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र
उम्मीदवार पार्टी खर्चा
रीना कश्यप भाजपा 25,61,852 रुपये
दयाल प्यारी कांग्रेस 29,83,413 ,,
जीआर मुसाफिर निर्दलीय 10,02,052 ,,
आशीष कुमार सीपीआईएम 2,83,100 ,,
सुशील भृगु आरडीपी 2,79,346 ,,
अजय सिंह आप 1,61,326 ,,
………………
नाहन विधानसभा क्षेत्र
अजय सोलंकी कांग्रेस 20,49,918 रुपये
डॉ. राजीव बिंदल भाजपा 31,75,070 ,,
अयोध्या प्रसाद बसपा 92,427 ,,
रमजान निर्दलीय …….

सुनील शर्मा आप 1,69,327,,
सलिंद्र सिंह आरडीपी 63,672 ,,
…..
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र
विनय कुमार कांग्रेस 19,97,901 ,,
नारायण सिंह भाजपा 27,64,863 ,,
जगमोहन सिंह आरडीपी 3,71,303 ,,
राम किशन आप 5,85,906 ,,
…………
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र
सुखराम चौधरी भाजपा 23,65,272 ,,
किरनेश जंग कांग्रेस 12,86,407 ,,
मनीष ठाकुर आप …….
मनीष कुमार निर्दलीय ……
रोशन लाल चौधरी निर्दलीय 8,16,517,,
रामेश्वर शर्मा निर्दलीय 1,05,603 ,,

सुनील कुमार निर्दलीय …..
अश्वनी वर्मा निर्दलीय …..
सीमा बसपा 41,540 रुपये
………
शिलाई विधानसभा क्षेत्र
हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस 30,47,216 रुपये
बलदेव तोमर भाजपा 25,95,578 ,,
सुरेश कुमार आरडीपी 2,71,095,,
नाथू राम आप 1,37,250 ,,