Sep 16, 2024
BUSINESS

डॉ. अनिल कुमार शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैकेरिया ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

युवा उद्योगपति व द प्लेनेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैकेरिया ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

देशआदेश

पावंटा साहिब के उद्योगपति व् दी प्लेनेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार शर्मा को नई दिल्ली के इंडियन हैबिटेट सेण्टर में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैकेरिया ने वर्ल्ड रेसेरेचेर्स कॉन्क्लेव एंड फेलिसिटशन में डायरेक्टर की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार शर्मा को ये उपाधि स्किल डेवलपमेंट एंड उधमिता विकास में दी गई। यह अवार्ड उन्हें इंडस्ट्री के प्रति योगदान को देखते हुए दिया गया।

विदित हो कि कई यूनिवर्सिटी अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को डायरेक्टर के मानक उपाधि से सम्मानित करती ही।

बता दें कि अनिल कुमार शर्मा शिलाई क्षेत्र के दूर दराज गांव टिटियाणा से है। इनकी धर्मपत्नी नेहा शर्मा ने “न्यूज़ देशआदेश” को बताया कि उनके पति डॉ.अनिल कुमार शर्मा अपने कुलिष्ठ महासू महाराज की असीम कृपा और पेरेंट्स के आशीर्वाद से वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करते है। इस सफलता के लिए “दी प्लेनेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स” स्टाफ समेत हम सभी उनकी कार्यशैली से प्रभावित है।

इसी क्रम में अनिल कुमार शर्मा को यह पी एच डी की मानक उपाधि दीं गई। अब अनिल कुमार शर्मा अपने नाम से पहले डॉक्टरेट लिख सकेंगे।