Sep 16, 2024
HIMACHAL

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में भरेंगे 4,000 रिक्त पद

अनिरुद्ध सिंह बोले- ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में भरेंगे 4,000 रिक्त पद

हर्षवर्धन चौहान बोले- पहले चरण में तीन जिलों में खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

देशआदेश

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग में 4,000 रिक्त पद भरे जाएंगे।

इस संबंध में मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी भी हासिल की है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के एक लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है। इसे देखते हुए विभागों में भी रिक्त पदों को भरा जाना है।

उनका कहना है कि मनरेगा पर अब तक 1100 करोड़ की राशि खर्च की है। 538 करोड़ रुपये मजदूरों और 561 करोड़ रुपये सामग्री पर व्यय हुए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि विभाग के कामकाज को लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जाए।

वहीं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल के तीन जिलों शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में पहले चरण में पेट्रोल और डीजल वाहनों के बदले सिर्फ सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को खर्चों में कटौती और आय जुटाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश पर वर्तमान में 75,000 करोड़ का कर्ज है। हिमाचल की वित्तीय स्थिति मजबूत बनानी है।

इस संबंध में सभी मंत्रियों ले योजना तैयार करने को कहा है। सरकार शीघ्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति भी लाएगी।