Jan 22, 2025
Latest News

JEE Main में छाए GNMPS के सुशांत परमार हासिल किए 97.82 परसेंटाइल,

JEE Main Result में छाए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के सुशांत परमार हासिल किए 97.82 परसेंटाइल

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इंटरनेट का पढ़ाई के लिए किया उपयोग: देवेंदर साहनी

न्यूज़ देशआदेश

जेईई मेन में पांवटा शहर के प्रसिद्ध गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के मेधावी ने शानदार स्कोर प्राप्त किया है। उन्होंने 97.82 परसेंटाइल स्कोर किया है। इससे पहले दसवीं कक्षा में भी 99.2 % अंक प्राप्त किये।  सुशांत परमार की इस उपलब्धि से जिला व गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का नाम रोशन हुआ है। अध्यापक – पेरेंट्स ने इस उपलब्धि पर बड़ी खुशी जताई है।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या देवेंदर कौर साहनी ने गोवा राज्य से “न्यूज़ देशआदेश” से फोन कर खास बातचीत में
जानकारी दी कि हमारे मेहनती छात्र सुशांत परमार ने जेईई मेन में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का नाम ऊंचा किया है।
इसके लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। अपने स्तर पर समय को बांट कर हर विषय की पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर, इंटरनेट का पढ़ाई के लिए उपयोग किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना जरूरी है।

इस उपलब्धि पर GNMP स्कूल के डायरेक्टर जीएस सैनी, प्रधानाचार्या देवेंदर साहनी एवं स्टाफ में उत्सुकता का माहौल है। साथ ही सभी ने बड़ी खुशी व्यक्त की है।