Sep 19, 2024
LOCAL NEWS

Mission 2022: कांग्रेस ने मंजीत सिंह को बनाया ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष, मिली नई जिम्मेदारी

Mission 2022: कांग्रेस ने मंजीत सिंह को बनाया ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष, पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी

न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब

प्रदेश के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अपने खोए हुए जनाधार पाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए स. मंजीत सिंह को ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पांवटा बीसीसी ने इस बार कुछ पुराने चेहरे के साथ नये चेहरे को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें मंजीत सिंह को ब्लॉक अल्पसंख्यक कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिस पर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिया। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ के आर्शीवाद से मंजीत सिंह को पांवटा ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत कड़ी है। पार्टी के प्रति वफ़ादार रहे है और उनसे पार्टी के प्रति बडी उम्मीदे बनी है।


इससे पहले भी ज़ोन प्रभारी, ओबीसी, एससी, महिला मोर्चा आदि नए व पुराने चेहरों को मौका दिया है। अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में इन चेहरों के सहारे पांवटा विस् क्षेत्र में अपना खोया हुआ जनाधार कितना बढ़ा पाती है।

Originally posted 2021-10-16 23:12:02.