Mar 14, 2025
LOCAL NEWS

भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर

सिरमौर में भाजपा को हर बूथ पर करेंगे मजबूत: बलदेव तोमर

 

पांवटा साहिब विश्राम गृह में भाजपा का संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जिला सिरमौर का विकास प्रदेश में कांग्रेस राज आने के बाद से धीमा पड़ गया है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर नाकाम सरकार की लचर नीतियों को जरूर पहुंचाए। भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में अपना बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प पूरा करें।

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक शिलाई विधानसभा क्षेत्र बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता, जगदीश तोमर, हितेंद्र कुमार, शिवानी वर्मा, सुरेंदर नेगी, ओपी कटारिया, नरेश खापड़ा, अजय मेहता, अनिल सैनी, दिनेश चौधरी, अविनाश सैनी, चरणजीत सिंह चौधरी, एकांत गर्ग, पवन चौधरी, मोहन सिंह व सुखविंद्र सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हेरोइन के साथ पकड़ा आरोपी मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर

 

 

जिला सिरमौर पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 12.5 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 21 जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है।

 

 

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शनिवार रात्रि कुंजा के पास मंसूर अली (24) निवासी डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर, उत्तराखंड के कब्जे से 12.5 ग्राम हेराइन बरामद की। लिहाजा, पुरुवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से 21 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

 

 

सिरमौर मुस्लिम संगठन पांवटा तहसील इकाई के अध्यक्ष बने इरशाद अली

 

 

सिरमौर मुस्लिम संगठन की बैठक प्रधान नसीम मलिक अधिवक्ता की अध्यक्षता में माजरा में आयोजित की गई।

 

 

बैठक में सर्वसम्मति से तहसील पांवटा साहिब मुस्लिम संगठन का विधिवत गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में इरशाद अली अध्यक्ष ग्राम हरीपुर टोहाना, लियाकत अली उपाध्यक्ष गांव गुलाबगढ़, नूर मोहम्मद महासचिव, गांव नवादा, शेखावत अली कोषाध्यक्ष गांव टोका, लियाकत अली सलाहकार गांव पल्होड़ी चुने गए हैं।