Aug 17, 2025
LOCAL NEWS

श्रीपांवटा साहिब विकास मंच द्वारा विकास यात्रा का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न:जीएस चौहान

श्री पांवटा साहिब विकास मंच द्वारा विकास यात्रा का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न:जीएस चौहान

देशआदेश

श्री पांवटा साहिब विकास मंच की ओर से क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत कल शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ट्रांसगिरी आंजभोज क्षेत्र का दौरा किया।

 

 

गत सप्ताह के भीतर माननीय मंत्री ने मंच के लोगों द्वारा शिमला में दिए गए निमंत्रण को बख़ूबी स्वीकार किया, बल्कि बीते कल शुक्रवार को दौरा भी कर गए।

 

इतना ही नहीं उन्होंने 18 पंचायतों की विभिन्न सड़क समस्याओं एवं अन्य जनमुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाया तथा तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।

 

मंच अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने मंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की आशा जगी है।

 

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आंजभोज क्षेत्र की 18 पंचायतों की प्रबुद्ध जनता,  खासकर युवा, महिलाओं का भी धन्यवाद किया।

 

 

 

मंत्री के दूरदराज गांव टोंरु पधारने के लिए विशेषकर सरदार अवनीत लाम्बा का भी धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह दौरा संभव हो पाया। मंच के प्रथम चरण का यह दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।

 

 

अब आगामी चरण में एक सशक्त टीम का गठन कर गहन विचार-विमर्श के पश्चात भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *