पंचायत चुनाव 2026: फूलपुर पंचायत से प्रधान पद के लिए गुरजीत कौर मैदान में
न्यूज देशआदेश
ग्राम पंचायत फूलपुर शमशेरगढ़ में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए गुरजीत कौर ने जनसेवा और विकास को मुख्य मुद्दा बनाते हुए चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।
गुरजीत कौर अपने प्रचार अभियान में पंचायत के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कर रही हैं। उनके साथ समाजसेवी नरेंद्र कुमार भी सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
गुरजीत कौर के परिवार का पंचायत राजनीति और जनसेवा से पुराना जुड़ाव रहा है। इससे पहले उनके ससुर रामपाल पंचायत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह एक बार बीडीसी सदस्य तथा एक बार पंचायत प्रधान के रूप में कार्य कर चुके हैं। ग्रामीण आज भी उनके कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को याद करते हैं और क्षेत्र में उनकी कार्यशैली की चर्चा होती है।
गुरजीत कौर ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को तेज गति देना, गांव में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और हर वर्ग को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए “गांव का विकास, सबका विश्वास” का संदेश दिया।
पंचायत क्षेत्र में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।
