“न सत्ता के लिए, न स्वार्थ के लिए… मैं लड़ूंगी जनसेवा के लिए”

“न सत्ता के लिए, न स्वार्थ के लिए… मैं लड़ूंगी जनसेवा के लिए”

“न सत्ता के लिए, न स्वार्थ के लिए… मैं लड़ूंगी जनसेवा के लिए”

सरल स्वभाव और विकास की सोच के साथ मैदान में सुमन गर्ग

 

नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-6 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमन गर्ग जनसेवा और विकास के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित की सोच के चलते सुमन गर्ग को वार्डवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

 

सुमन गर्ग का कहना है कि उनका उद्देश्य सत्ता या स्वार्थ नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-6 के विकास को नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समान विकास कार्य करवाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि सड़क, सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

 

सुमन गर्ग ने कहा कि उनका सपना वार्ड नंबर-6 को शहर के सबसे सुंदर और आदर्श वार्डों में शामिल करना है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वह विकास की नई सोच को आगे बढ़ाएंगी।

Related posts

Leave a Comment