Apr 16, 2025
LOCAL NEWS

आज श्रीवामन भगवान द्वादशी पर निकलेगी शोभा यात्रा

श्री वामन भगवान द्वादशी महोत्सव पर निकलेगी शोभा यात्रा:अजय शर्मा

देशआदेश

श्री वामन भगवान द्वादशी महोत्सव कार्यक्रम में आज दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा शिव मंदिर बद्रीपुर से शुरू होकर श्री यमुना जी मंदिर तक संचालित होगी, जिसमें सभी भक्तजन बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें एवं श्री वामन भगवान के आशीर्वाद के भागीदार बने!

इस दौरान जगह-जगह पर शंख ध्वनि के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच स्वागत किया जाएगा।


इसके बाद दोपहर 2 बजे से श्रीपरशुराम चौक पर ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पांवटा साहिब शाखा द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के जन्मोत्सव के उपलक्ष में किया जाएगा।