Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

कैंपेन: चेहतों का काम, बाकी को राम राम, रास नहीं आया गांव के लोगों को: चमन लाल

कैंपेन: चेहतों का काम, बाकी को राम राम, रास नहीं आया गांव के लोगों को: चमन लाल

 परिवर्तन पदयात्रा का हिस्सा बने यहां के लोग, भाजपा पार्टी के 10 परिवार कांग्रेस में हुए शामिल:अश्वनी

देशआदेश

कॉन्ग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा से लोगों का जुड़ाव बढ़ता ही जा रहा। शनिवार को सिंघपुरा-गुरुवाला पंचायत में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी बदलाव यात्रा अभियान घर-घर चला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की विशेष उपस्थिति में सिंघपुरा-गुरुवाला पंचायत से 10 परिवारों ने बीजेपी पार्टी की नीति, नियम और चेहते तक काम को न पसंद कर कांग्रेस पार्टी में जाने का मन बना लिया।और अपने आस-पड़ोस समेत 10 परिवारों ने कॉंग्रेस पार्टी के दमदार नेता चौधरी किरनेश जंग को वोट व स्पॉट करने का भरोसा दे गए।

उन्होंने कहा कि हम भी ऊर्जा मंत्री की बिरादरी से संबंध रखते हैं लेकिन ऊर्जा मंत्री केवल और केवल अपने चुनिंदा लोगों का काम करते है। आज सभी ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली से परेशान होकर और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग को समर्थन दे गए।

वहीं पूर्व विधायक ने उनके समर्थन में आए पंचायत के पूर्व मेंबर चमन लाल, भूराराम ,जोगीराम, श्रवण सिंह ,रमन चौधरी ,नरेश चौधरी, आशीष, सुरेश कुमार ,जय पाल ,वीर सिंह आदि लोग शामिल हुए।

वहीं पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है और सभी लोगों के एक समान कार्य किए जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के रहते पौंटा साहिब का विकास थम गया है ऊर्जा मंत्री केवल वादे और घोषणाएं करते हैं।
धरातल पर उनका कार्य दिखाई नहीं देता वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के किए हुए कार्यों का श्रेय लेना चाहते हैं। ऊर्जामंत्री पूरी तरह से बौखला गए है। सफल डोर टू डोर अभियान के जरिए काफी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

इस मौके जिला इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, सिंहपुरा गुरु वाला पंचायत प्रधान पति सोहन सिंह फौजी, पूर्व प्रधान भगानी पृथ्वी चंद , जिला एससी सेल वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी,ओबीसी अध्यक्ष संदीप प्रधान, राजेश पाल जवाहर सिंह, हाजी हंसना, हरविंदर सिंह ,शराफत अली, गुलाब सिंह, गुरु वचन ,अजमेर पाल, रमन पाल, गौतम ,हजूर सिंह, मोनू ,मुरसलीन ,तोहिद अली ,सोनू,जगरनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।