*सीबीएसई खो-खो कलस्टर 16 छात्र वर्ग* *प्रतियोगिता में डीएवी पांवटा साहिब बना चैंपियन*:डॉ वी के लवानिया
न्यूज़ देशआदेश
डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब ने खो-खो छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सातवीं बार अपना परचम लहराया। इस शानदार उपलब्धि के बाद डीएवी पौंटा में जश्न का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के प्राचार्य डॉ वी के लवानिया एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक गुरबचन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 1 से 4 दिसंबर 2022 तक मोंटेसरी कैंब्रिज स्कूल ,नूरपुर, जिला कांगड़ा में आयोजित हुई जिसके अंतर्गत छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर डीएवी पांवटा साहिब का नाम रोशन किया।
इस जीत के उपरांत डीएवी पांवटा के छात्र नेशनल खो खो प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।

गौरतलब है कि इस बार 7 मैच लगातार फतेह कर फाइनल मुकाबले में भी अपना जौहर दिखाने के बाद डीएवी पांवटा साहिब ने 7वीं बार खिताब अपने नाम किया है।
*डीएवी स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थी अजय को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के में चुने जाने पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि स्कूल के नाम जुड़ गई।*
प्राचार्य डॉ वी के लवानिया तथा स्टाफ ने स्कूल पहुंचने पर शारीरिक शिक्षा के शिक्षक गुरबचन सिंह एवं सभी छात्रों का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें भविष्य में होने वाली नेशनल खो खो प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Originally posted 2022-12-09 01:58:53.
