वायरल ऑडियो में विधायक को जान से मारने की धमकी
पुलिस ने धारा 504 और 506 के तहत किया मामला दर्ज:SP
न्यूज देशआदेश
हिमाचल प्रदेश के दून विस क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक को भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जान से मारने की धमकी दी है।
आरोपी पूर्व विधायक परमजीत पम्मी का मौसेरा भाई और भाजपा कार्यकर्ता है। किसी से फोन पर धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद विधायक के परिजनों की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी योगराज लेही पंचायत के मखनूमाजरा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार भाजपा का एक कार्यकर्ता फोन पर किसी से बात करते हुए विधायक रामकुमार को देख लेने, गोली से जान से मारने की बात कर रहा है। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल है। विधायक के परिवार के सदस्यों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने धारा 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिकॉर्ड की गई आवाज के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Originally posted 2022-12-13 00:33:28.
