Sep 16, 2024
Latest News

इस दिन से हिप्र के डिपुओं में महंगा मिलेगा राशन

आटा, चावल की नई दरें इस दिन से होंगी लागू, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

देशआदेश

 

हिमाचल के राशन डिपुओं में आटा-चावल की नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से साढ़े 12 लाख के करीब एपीएल उपभोक्ता हैं, जबकि अन्य आईआरडीपी और करदाता हैं। इन्हें सरकार की ओर से सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपुओं में आटा 9:30 रुपये से प्रतिकिलो मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो, चावल 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये किया गया है।

हालांकि, प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और गेहूं केंद्र सरकार मुहैया करवाती है। लेकिन प्रदेश सरकार का तर्क है कि राशन को डिपुओं और गोदामों तक पहुंचाने की भाड़ा दरें बढ़ गई हैं।

 

 

हिमाचल प्रदेश के बीपीएल (35 किलो राशन, प्रति व्यक्ति पांच किलो) वाले उपभोक्ताओं को चावल 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो और आटा 7 रुपये से बढ़ाकर 9.30 रुपये किलो मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

 

सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 6 किलो चावल, 10 से 13 किलो आटा, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

 

 

मंत्रियों से मिलने वालों के लिए बदले नियम, रिसेप्शन पर पहले आएगी मेल, तभी मंजूरी

 

 

हिमाचल में अब मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों के कार्यालयों से मिलने के लिए पहले मंजूरी लेनी होगी। रिसेप्शन से संबंधित मंत्री और सीपीएस व अन्य अधिकारियों की शाखा को फोन किया जाएगा। अगर किसी से मिलना आवश्यक होगा तो प्रवेश के लिए संबंधित कार्यालय से ईमेल भेजी जाएगी।

 

हर बुधवार और शुक्रवार को मुख्यमंत्री लगाते हैं खुला दरबार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यालय में पूरे सप्ताह लोगों की भीड़ न जुटे, इसके लिए बुधवार और शुक्रवार को खुला दरबार लगाने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों से मुख्यमंत्री मिलते हैं। शुक्रवार को आम जनता से मुलाकात के लिए दिन तय किया गया है।

शुक्रवार को आज आम जनता से नहीं मिलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 अगस्त यानी शुक्रवार को आधिकारिक व्यस्तताओं के कारण आम जनता की समस्याएं नहीं सुन पाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू का शुक्रवार का दिन आम लोगों से मिलने का होता है।