May 20, 2025
LOCAL NEWS

चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

 

 बाबू राम शर्मा अध्यक्ष और नीरज कुमार रमौल बने महासचिव

देशआदेश

 

आज रविवार के दिन *चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई* की आम सभा का आयोजन शिरगुल महाराज मंदिर के प्रांगण कांडों (जमटा) में हुआ, यह आयोजन मुख्य सेवादार बाबू राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। समिति की आम सभा में केंद्रीय कार्यकारिणी से  राजेश ठाकुर एवं उमेश शर्मा * विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

बैठक में धारटीधार क्षेत्र के लगभग 40-50 शिरगुल भक्तों ने अपनी उपस्थिति दी। सभा में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा एवम् निर्णय लिए गए:-

1.पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
2. समिति के विस्तार व प्रसार बारे चर्चा।
3. चूड़धार में हो रहे विकास कार्य पर बातचीत।
4. सर्वसम्मति से चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई का चयन एवं विस्तार किया गया व निम्न सदस्यों को शामिल किया गया है।
कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी ३ वर्ष (2025 -2028) हेतु नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन एवं गठन किया गया :-

 

 

 

 

1. *अध्यक्ष :-  बाबू राम शर्मा  जुड़ग।*
2. *वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- सुख राम तिरमली।*
3. *महासचिव :-  नीरज कुमार रमौल भरोग-बनेड़ी ।*
4. *मुख्य सलाहकार :-  बाबू राम ठाकुर जैतक ।*
5. *कोषाध्यक्ष :- मनोज शर्मा  तिरमली ।*
6. *सह सचिव :-  राम सिंह कांडो कत्याड़ ।*
7. *महिला विंग की अध्यक्षा :-  रेणु बाला  तिरमली ।*
8. *प्रैस सचिव:-  जगदीप चौहान  काटल।*

शिरगुल महाराज मंदिर कांडों (जमटा) में स्थानीय भक्तों द्वारा *भंडारे* का आयोजन भी किया गया था । उसके लिए उनका बहुत-बहुत साधुवाद ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के विस्तार/गठन हेतु अध्यक्ष महोदय को अधिकृत किया गया। जिसका गठन जल्द कर दिया जाएगा। *श्रीमान बाबूराम शर्मा जी को आम सभा द्वारा लगातार तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति धारटीधार इकाई की कमान सौंपी गई*।

 

 

सभी नवचयनित सम्माननीय शिरगुल भक्तों / पदाधिकारीगण को *बधाई एवं शुभकामनए दी।