नितिन शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा हिप्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आलाकमान ने जताया विश्वास, क्षेत्र में हर्ष की लहर

देशआदेश

आँजभोज क्षेत्र के दिघाली गांव निवासी नितिन शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित समस्त जनता ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह महत्वपूर्ण दायित्व नितिन शर्मा के निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है, साथ ही यह युवाओं के उनके प्रति विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति भी है। उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर एवं हितेंद्र कुमार का मार्गदर्शन, विश्वास और आशीर्वाद सदैव प्राप्त रहा है।

 

 

क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास है कि नितिन शर्मा के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से गिरिपार–आँजभोज मंडल तथा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और अधिक संगठित, जागरूक एवं प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।

Related posts